दांतों में कैविटी की समस्या
आप सभी को पता है कि दांतों में कैविटी होना एक बड़ी समस्या है। कैविटी का अर्थ होता है, दांतों में छेद होना जिसे विज्ञान की भाषा में दन्त क्षय या कैविटी कहा जाता है। मुंह में मौजूद अम्ल दांतों के इनेमल को प्रभावित करने लगते है जिसके कारण डेंटल केरीज या कैविटीज का निर्माण होता है। मुंह में मौजूद रहने वाले बैक्टीरिया दांतों कि सतह पर जमा होने लगते हैं जिसे प्लाक कहा जाता है। प्लेक में मौजूद बैक्टीरिया, खाने में मौजूद शुगर एवं कार्बोहाइडेट को अम्ल में परिवर्तित कर देता है इसी अम्ल के कारण दांत खोखले होने लगते हैं, फलस्वरूप कैविटी का निर्माण होता है।
आइए जानते है कैविटी की समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलु उपाय के बारे में.
पहला उपाय कैविटी के लिए लौंग का तेल
लौंग कैविटी के साथ-साथ किसी भी प्रकार की दांतों से जुडी समस्याओं के लिए रामबाण है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण लौंग दर्द को कम करने और कैविटी को फैलने से रोकता है। कैविटी की समस्या होने पर एक चैथाई चम्मच तिल के तेल में 2 या 3 बूंदें लौंग के तेल को मिला लें। रात में सोने से पहले इस मिश्रण को कॉटन बॉल में लेकर प्रभावित दांत में लगाये। इससे कैविटी दूर होने के साथ ही मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा।
दूसरा उपाय है आॅयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग बहुत ही पुराना नुस्खा है जो कैविटी को कम करने के साथ-साथ मसूढ़ों से खून बहने और सांस की बदबू को भी दूर करता है। यह विभिन्न प्रकारों के हानिकारक बैक्टीरिया को मुंह से साफ करने में मदद करता है।
इसके लिए तिल के तेल की एक चम्मच को मुंह में रखें। ध्यान रहें इसे निगले नहीं। इसे 20 मिनट तक मुंह में रखकर थूक दें। इसके बाद अपने मुंह को गुनगुने पानी से धो लें। हमेशा की तरह अपने दांतों को ब्रश करें। इस उपाय को रोजाना सुबह खाली पेट करें। यह उपाय सूरजमुखी या नारियल के तेल के साथ भी किया जा सकता है।
तीसरा उपाय है मुलेठी का पाउडर या मुलेठी की जड़
एक अध्ययन के अनुसार, मुलेठी की जड़ दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। मुलेठी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के कारण होने वाली कैविटी के विकास को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा यह प्लॉक को कम करने में भी मदद करती है। नियमित रूप से दांतों में ब्रश करने के लिए मुलेठी की जड़ के पाउडर का प्रयोग करें। इसके अलावा आप टूशब्रश करने के लिए मुलेठी की स्टीक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ